• Tue. May 5th, 2026

मथुरा होकर चलेगी प्रतापनगर–लालकुआं सुपरफास्ट विशेष ट्रेन

ByVijay Singhal

May 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने प्रतापनगर–लालकुआं–प्रतापनगर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09119/09120 के रूप में यह ट्रेन कुल 9-9 फेरों में चलाई जाएगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह विशेष ट्रेन प्रतापनगर से प्रत्येक रविवार को तथा लालकुआं से प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। अपने निर्धारित मार्ग पर यह ट्रेन वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी और भरतपुर होते हुए मथुरा जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे मथुरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधे संपर्क का लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, एसी इकोनॉमी, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे। विभिन्न श्रेणियों की सुविधा मिलने से सभी वर्गों के यात्रियों के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.