• Tue. May 5th, 2026

गोवर्धन के अडींग में 25 रुपये का झांसा देकर व्यापारी से 1.05 लाख की साइबर ठगी

ByVijay Singhal

May 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। ठगों ने फर्जी सर्विस सेंटर बनाकर एक व्यापारी को अपना शिकार बना लिया। महज 25 रुपये के लेनदेन का झांसा देकर पीड़ित के बैंक खातों से 1.05 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार अडींग निवासी गौरव अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर की फर्म चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को उनके फ्रिज में तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने इंटरनेट से एक सर्विस सेंटर का नंबर निकालकर कॉल किया। कुछ समय बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सर्विस सेंटर का प्रतिनिधि बताते हुए रजिस्ट्रेशन के नाम पर 25 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। आरोपी द्वारा बताए गए तरीके से 25 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही यह पैसे गए, वैसे ही ठगों ने पीड़ित के खाते से दो बार में एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.