• Sun. Nov 29th, 2026

व्रन्दावन में बस स्टैंड के सामने दो गुटों में पथराव से मची अफरातफरी; पत्थर लगने से घायल हुआ राहगीर

Byvijay.singhal1233

May 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन बस स्टैंड के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव शुरू होने से बाजार में अफरा तफरी मच गई। पथराव में एक राहगीर घायल हो गया। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड के सामने किशोरपुरा के रहने वाले दो युवकों की बाइकों की आपसी भिड़ंत के बाद दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के युवक आपा खो बैठे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ ही मिनटों में दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे सड़क पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
इस दौरान पत्थर लगने से निर्दोष सिंह नामक राहगीर घायल हो गया। पत्थर उसके सिर में लगा। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्थरबाजी की इस घटना में मार्ग के किनारे खड़े कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस के पहुंचने पर झगड़ा करने वाले भाग निकले। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पथराव और मारपीट की सूचना मिली है। उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.