• Fri. May 1st, 2026

आंधी से धराशायी हुआ साइन बोर्ड और पेड़

ByVijay Singhal

May 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में नगर व देहात क्षेत्र में आई आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कस्बे के गोवर्धन चौराहे पर लगा साइन बोर्ड भरभराकर गिर पड़ा, इसकी चपेट में सवारियों से भरी एक इको गाड़ी आ गई। वहीं नेशनल हाईवे-19 पर बिजली घर के समीप पेड़ उखड़कर गिरने से यातायात बाधित रहा। आई तेज आंधी के दौरान छाता के गोवर्धन चौराहे पर लगा लोहे का साइन बोर्ड टूटकर सड़क पर आ गिरा। उस समय शेरगढ़ से सवारियां लेकर राजस्थान जा रही एक इको गाड़ी इसकी चपेट में आ गई। चालक ने बताया कि आंधी तेज होने के कारण उसने गाड़ी सड़क के किनारे रोकी हुई थी तभी हादसा हो गया। बोर्ड से गाड़ी की छत क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उसमें सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों के पहिये थम गए। कोतवाली पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया तो बरसाना चौराहे तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान कई बाइक सवार जान जोखिम में डालकर बोर्ड के नीचे से निकलते दिखे। करीब दो घंटे बाद क्रेन की मदद से बोर्ड को हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। वहीं छाता बिजली घर के पास कई पेड़ जड़ से उखड़कर हाईवे पर जा गिरे। इससे हाईवे की तीन में से दो लेन बंद हो गईं, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और मशीनों की सहायता से पेड़ों को रास्ते से हटाया। काफी समय बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.