हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव भुंडान में एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की गहना से जांच की। गांव भुंडान निवासी जीतू की पत्नी ममता (25) कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा बांध कर फंदा लगा लिया और जान दे दी। जैसे ही घरवालों ने ममता का शव देखा तो चीत्कार मच गया। सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरने के लिए तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता को मौके पर बुलाया। साथ ही फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मौके पर मिले एक मोबाइल फोन को पुलिस टीम ने जब्त किया है। उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ममता के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन ने बताया कि साल 2021 में ममता की शादी जीतू के साथ हुई थी। हालांकि मामले में अभी कर पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुपट्टे से फंदा लगाकर महिला की मौत हुई है। घटना की सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
