हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति में अपनी छवि बना चुके अभिनेता गोविंदा माेहिनी एकादशी पर जब ठाकुर बांकेबिहारीजी का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे तो भक्तों में उनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोली। मंदिर परिसर में श्रद्धालु आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन छोड़ गोविंदा की ओर पहुंचने को उत्साहित दिखाई दिए तो रास्तों में भी श्रद्धालु और स्थानीय लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने, वीडियाे बनाने की होड़ लगी रही। भारी सुरक्षाघेरे में गोविंदा ने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।फिल्मी अभिनेता गोविंदा मोहिनी एकादशी पर सुबह करीब बाहर बजे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचे। मंदिर में जब अभिनेता गोविंदा ने एंट्री ली तो पहले से मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु जो कि ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन का आनंद ले रहे थे। अचालक अपने बीच गोविंदा को देखा वे उनके समीप आने को उत्साहित दिखाई दिए। हर कोई गोविंदा के समीप आकर सेल्फी लेने की होड़ में दिखाई दिया तो पुलिसफोर्स और उनके निजी सुरक्षाघेरे ने श्रद्धालुओं को समीप आने से रोक दिया। लेकिन, हर किसी की नजर गोविंदा पर जाकर टिक गई। हर श्रद्धालु के मन में एक ही सवाल किस तरह से गोविंदा मंदिर के वीआईपी कटहरा में पहुंचकर आराध्य के दर्शन करते हैं। अभिनेता गोविंदा ने मंदिर में सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी द्वारा उच्चरित मंत्रों के मध्य आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायतों ने गोविंदा को ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। इसके बाद कुछ देर के लिए गोविंदा ने आचार्य गोपी गोस्वामी के साथ आध्यात्मिक चर्चा की और गंतव्य को चले गए।
