• Sun. Jun 21st, 2026

भांडीरवन में हुई डेस्टिनेशन वेडिंग, शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार

ByVijay Singhal

Apr 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में राधा-कृष्ण की विवाह स्थली भांडीरवन में सेवायतों के दो पक्षों में चल रहा विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। एक पक्ष में यहां शनिवार को हुई डेस्टिनेशन वेडिंग (शादी समारोह) की शिकायत प्रशासन से कर दी। जांच के लिए पहुंचे तहसीलदार ने सेवायतों के दोनों पक्षों से बात की और कार्यक्रम से पहले प्रशासन से अनुमति लेने के निर्देश दिए। शनिवार को भांडीरवन में एक शादी का कार्यक्रम हुआ, जिसके लिए पार्क और टिन शेड का प्रयोग किया गया। योगेश और तनुज दीक्षित की शिकायत के बाद एसडीएम दीपिका मेहर ने तहसीलदार ब्रजेश कुमार को जांच के निर्देश दिए। शनिवार देर रात तहसीलदार बृजेश कुमार, नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय, लेखपाल रिंकू सिंह और लेखपाल लोकेश चौधरी बंसीवट पहुंचे। हालांकि चह तक शादी का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। तहसीलदार ने भांडीरवन के सभी सेवायतों को निर्देशित किया है कि कोई भी कार्यक्रम या शादी कराने से पहले आने वाले सभी लोगों की पूरी जानकारी रजिस्टर में अंकित करनी होगी। साथ ही कार्यक्रम की लिखित सूचना तहसील में उपलब्ध करानी होगी। रविवार को तहसीलदार ने बताया कि प्रशासनिक कार्यों के चलते वह देरी से भांडीरवन पहुंचे थे। जल्द ही सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी और जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उधर, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शिकायत के कई घंटे बाद अधिकारी पहुंचे। तब तक वहां से शादी और दावत के सभी चिह्न हटा दिए गए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.