• Mon. Apr 27th, 2026

इतिहास और संविधान के सवालों ने उलझाया

ByVijay Singhal

Apr 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को सामान्य विज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी वहीं इतिहास, भारतीय संविधान और पंचवर्षीय योजनाओं से जुड़े सवालों ने उनको उलझा दिया। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों का मानना था कि पेपर कठिन था। विशेष रूप से समसामयिक घटनाओं (करेंट अफेयर्स) के प्रश्नों ने मुश्किल में डाल दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि सामान्य विज्ञान और गणित के सवाल काफी हद तक समझ में आने वाले थे, जिससे पेपर समय पर पूरा करने में मदद मिली। इतिहास और संविधान के कुछ प्रश्न बहुत ही गहराई से पूछे गए थे। खासकर पंचवर्षीय योजनाओं के आंकड़ों ने काफी उलझाया। रीजनिंग और अन्य विषयों के संतुलित होने के कारण उम्मीद है सफलता मिल जाएगी। वहीं पेपर पर कुछ परीक्षार्थियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। जनपद के 17 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद प्रवेश दिया गया। पेपर देकर निकले युवाओं के बीच अब कट-ऑफ को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.