हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में शादी का झांसा देकर आगरा निवासी युवती के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में युवती ने युवक और उसके परिजन समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना राया में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने बताया कि वह आठ माह पूर्व अपने परिवार के साथ वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर पर दर्शन करने आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अंत नगरिया निवासी चंद्रवीर से हुई। उसने कमरा दिलाने के बहाने संपर्क बढ़ाया। इसके बाद दोनों की फोन पर बातें होने लगीं। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध में हो गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। कुछ दिन बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टालने लगा और फिर बाद में मुकर गया। अब घटना के संबंध में युवती की तहरीर पर चंद्रवीर, उसके माता-पिता और भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
