• Sun. Apr 26th, 2026

नंदगांव में इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा, पहुंची पुलिस

ByVijay Singhal

Apr 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूव चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नंदगांव में बिजवारी रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर शनिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अनियमितता, कालाबाजारी और खराब सेवा का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने एजेंसी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलेंडर निर्धारित कीमत की बजाय 2500 रुपये में दिया जा रहा है। कई लोगों ने बताया कि डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) नंबर लेने के बाद भी सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही, जबकि मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज भेज दिया जाता है। आरोप है कि एजेंसी कार्यालय पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। जो कर्मचारी मिलते हैं, वे उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। बरसाना नगर पंचायत के सभासद राम ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च को गैस सिलिंडर के लिए नंबर लगाया था और अब तक चार बार कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। हंगामे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देख एजेंसी के कुछ कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने किसी तरह उपभोक्ताओं को शांत कराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.