• Sat. Apr 25th, 2026

आगरा-दिल्ली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत; 12 से अधिक यात्री घायल

ByVijay Singhal

Apr 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र में एनएच-19 पर  हरियाणा रोडवेज बस, टेम्पो और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि रोडवेज बस और टेम्पो के चालक गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आगरा से गुड़गांव जा रही हरियाणा रोडवेज बस तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बरारी फ्लाईओवर फुट ब्रिज के पास उसने सड़क किनारे चल रहे टेम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेम्पो कई पलटी खाकर सड़क पर पलट गया और बस की चपेट में आकर वहां चल रही बोलेरो गाड़ी से भी टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बस और टेम्पो चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। कई अन्य सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस, एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आगरा-दिल्ली हाइवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.