• Sat. Apr 25th, 2026

वृंदावन में बिना खाद्य पंजीकरण के मिला मिठाईयों का भंडारण

ByVijay Singhal

Apr 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों को चेक किया और आधा दर्जन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। एक जगह बिना खाद्य पंजीकरण के मिठाइयों का भंडारण मिला। वहीं कार्रवाई को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा सचल दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह , दलवीर सिंह, अरुण कुमार राणा, धर्मेन्द्र सिंह, राम नरेश एवं मोहर सिंह द्वारा वृन्दावन के सुनरख बांगर क्षेत्र में सतपाल पुत्र केदार सिंह के घर पर सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह द्वारा बांके बिहारी मंदिर के आस पास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा बिना रेट लिस्ट मिठाई/ पेड़ा विक्रय न करने, पेड़ा क्रय संबंधी बिल /इनवॉइस का रिकॉर्ड रखने, गुणवत्तायुक्त मिठाई /पेड़ा का विक्रय करने तथा पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड रखने, हेतु निर्देशित किया गया। जिन खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया जाएगा उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में वाद पंजीकृत कराया जाएगा।निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह को मुखबिर द्वारा बताया गया कि सतपाल नाम का व्यक्ति बांके बिहारी मंदिर के पास की मिठाई की दुकानों पर राजस्थान से मिठाइयां, पेड़ा लाकर सप्लाई करता है। ग्राम सुनरख बांगर स्थित सतपाल के घर का निरीक्षण किया गया। मौके पर बिना खाद्य पंजीकरण मिठाईयों का भण्डारण पाया गया। मिठाइयों के अधोमानक होने के संदेह पर पेड़ा के दो नमूने, मिल्क केक का एक नमूना, सोनपपड़ी का दो नमूना, डोडा बर्फी का एक नमूना लिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.