• Sun. Nov 29th, 2026

आगरा कैनाल में कूदी महिला, पुलिस को माैके पर मिले चुनरी और चप्पल

Byvijay.singhal1233

Apr 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र की बठैन गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आगरा कैनाल सहार रजबहा में एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को रजबहा में कूदते देख राहगीर ने आवाज लगाई, लेकिन तब तक महिला रजबहा में कूद चुकी थी। इस दौरान काफी लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी की। पुलिस ने मौके से महिला की चुनरी और चप्पलों को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। रजबहा में महिला को काफी तलाश किया, लेकिन महिला का पता नही चला। रात में अंधेरे के चलते पुलिस मौके से बैरंग लौट गई। पुलिस ने बताया कि सुबह गोताखोरों को बुलाकर महिला की तलाश की जाएगी। वही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रजबहा में महिला के कूदने के बाद दो बार उसका सिर दिखाई दिया, उसके बाद महिला का पता नही चला।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.