• Fri. Apr 24th, 2026

तीन साल में शस्त्र लाइसेंस लेने वालों के रिकॉर्ड की जांच शुरू

ByVijay Singhal

Apr 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीते तीन साल से अब तक जारी शस्त्र लाइसेंसों की जांच शुरू हो गई है। शासनादेश के बाद डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने एडीएम एफआर को जांच सौंपी है। आरोप है कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर लाइसेंस प्राप्त किए हैं। वहीं अन्य जिलों के निवासियों ने भी फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके जिले से शस्त्र लाइसेंस बनवाए हैं। आरोप है नियमों का उल्लंघन कर लाइसेंस जारी हुए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस संबंध में कई लोगों ने शासन स्तर पर शिकायत की है। शासन ने जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को लाइसेंसधारियों की जांच कराने का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट में देखा जाएगा कि लाइसेंस जारी करते समय पुलिस सत्यापन और तहसील स्तर की रिपोर्ट में क्या खामियां छोड़ी गईं। एडीएम एफआर डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि जांच शुरू हो गई। लाइसेंसधारियों की फाइलों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। जल्दी ही जांच पूरी की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.