• Fri. Apr 24th, 2026

एडीजी ने वृंदावन में जाम और भीड़ नियंत्रण के दिए निर्देश

ByVijay Singhal

Apr 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के देवालयों में श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद के मद्देनजर यातायात और अन्य यात्री सुविधाओं के मुद्दे पर एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने मथुरा के पुलिस अधिकारियों और वृंदावन के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। इसमें ट्रैफिक, पार्किंग, वेंडिंग जोन सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। वृंदावन में श्रीबांके बिहार मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, चार धाम सहित मंदिरों और आश्रमों में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। गर्मियों की छुट्टी में श्रद्धालुओं की तादाद और बढ़ जाएगी। ऐसे में नगर में जाम की समस्या और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति पर विचार किया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं के ठहराव शेल्टर, वेंडिंग जोन होने चाहिए। इसके अलावा पार्किंग की समस्या और अन्य बिंदुओं पर भी विचार किया गया। भीड़ प्रबंधन में आश्रम और मंदिरों के प्रबंधकों के सहयोग भी आवश्यक है। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईजी शैलेष पांडेय, एएसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.