हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सरकारी जमीन को निजी संपत्ति बताकर लाखों की धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। राधानिवास निवासी पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रवि सिंह एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि सितंबर 2024 में कैलाश नगर निवासी भ्रगेश शर्मा, गुलाब सिंह, सुरीर के गांव भिदौनी निवासी महेश कुमार और अमित कुमार उनके के घर आए। आरोपियों ने गुलाब सिंह नामक व्यक्ति के एक 250 वर्ग मीटर के प्लॉट का सौदा 10 हजार प्रति वर्ग गज के हिसाब से तय कराया। पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने कहा कि असल कागजात किसी लेनदारी के चलते गारंटी के तौर पर रखे हुए हैं, जो पैसे मिलते ही वापस ले लिए जाएंगे। भरोसे में आकर रवि सिंह ने 1 अक्तूबर 2024 को 6 लाख रुपये बतौर एडवांस गुलाब सिंह के खाते में ट्रांसफर किए। 21 अक्तूबर 2024 को तहसील में इकरारनामा के दौरान 60 लाख नकद और 4 लाख का चेक दिया। इकरारनामा होने के बाद जब पीड़ित ने जमीन की पैमाइश कराने की कोशिश की तो पता चला कि उक्त जमीन गुलाब सिंह की है ही नहीं। जांच करने पर सामने आया कि वह सरकारी जमीन है, जिस पर पहले भी राजस्व विभाग कानूनगो द्वारा गुलाब सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच उप निरीक्षक अरुण कुमार डागर को सौंपी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
