• Tue. Apr 21st, 2026

मथुरा में हाईवे पर दौड़ती पिकअप बनी आग का गोला

ByVijay Singhal

Apr 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर  उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक दौड़ती बोलेरो पिकअप (सीएनजी) में अचानक आग लग गई। हादसा थाना छाता क्षेत्र के गांव सैमरी के पास हुआ। हालांकि चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बताई। आगरा के थाना इरादतनगर निवासी मुकेश महाराष्ट्र के पुणे से बोलेरो पिकअप लेकर दिल्ली स्थित एक शोरूम जा रहे थे। दोपहर को सेमरी के पास अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल गई। चौकी इंचार्ज ललित चौधरी ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक सुरक्षित है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.