• Sun. Nov 29th, 2026

व्रन्दावन में दिल्ली की श्रद्धालु महिलाओं ने दुकानदार युवक को पीटा

Byvijay.singhal1233

Apr 20, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। व्रन्दावन में निधिवन राज मंदिर मार्ग पर दिल्ली की श्रद्धालु महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। दुकानदार की मिठाई से भरी ट्रे गिरने पर युवक द्वारा तेज आवाज में बोलना भी उसके लिए मुसीबत बन गया। श्रद्धालु महिलाओं ने दुकानदार युवक को जमकर पीटा। हंगामा बढ़ता देख पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अक्षयतीज से पहले रविवार को निधिवन से ठाकुर राधारमण मंदिर जाने वाले मार्ग पर भीड़ के दबाव के बीच दुकान की मिठाई से भरी ट्रे गिर गई, जिससे उसकी मिठाई मार्ग पर फैलकर नष्ट हो गई। इस पर दुकान पर बैठे युवक ने तेज आवाज में श्रद्धालुओं से ट्रेन गिराकर नुकसान करने का विरोध किया। इस पर दिल्ली की महिला श्रद्धालु और उसके परिजनों ने युवक पर कई थप्पड जड़ दिए और उस पर चौतरफा हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को आक्रोशित श्रद्धालु महिलाओं और उसके परिवार से बचाया। श्रद्धालुओं का हंगामा करीब 20 मिनट तक चलता रहा। मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। श्रद्धालु मंदिर जाने के बजाय हंगामा को देखने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को बामुश्किल शांत किया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.