• Sun. Apr 19th, 2026

मथुरा में एक लाख के खराब खाद्य पदार्थों को कराया नष्ट

ByVijay Singhal

Apr 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 14 नमूने लिए। एक लाख रुपये से अधिक के खराब खाद्य पदार्थ नष्ट कराए। अभियान से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, अरुण कुमार, धर्मेन्द्र सिंह एवं राम नरेश द्वारा छटीकरा, वृंदावन स्थित अग्रवाल स्वीट्स पर कार्रवाई की गई। मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि आगामी अक्षय तृतीया पर अमरचंद नामक व्यक्ति द्वारा धौलपुर राजस्थान से बड़े पैमाने पर वृंदावन क्षेत्र में मिलावटी पेड़ा की आपूर्ति कराने की तैयारी की जा रही है। खाद्य सुरक्षा सचल दल द्वारा कार्रवाई करते हुए धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में चेकिंग की गई। मौके पर सूरज अग्रवाल पुत्र अमरचंद अग्रवाल की उपस्थिति में दिल्ली रोड छटीकरा, मथुरा स्थित अग्रवाल मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। उक्त प्रतिष्ठान में प्लास्टिक की बोरी में अस्वास्थकर व अस्वच्छकर दशाओं में धौलपुर से वृंदावन क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाया गया पेड़ा, मिल्क केक एवं बर्फी को भंडारित पाया गया, जिसमें से पेड़ा के सात, मिल्क केक के दो तथा बर्फी का एक, कुल 10 नमूने लिए। अस्वास्थकर व अस्वच्छकर दशाओं में भंडारित लगभग 220 किलो पेड़ा, 90 किग्रा मिल्क केक, 40 किग्रा बर्फी अनुमानित मूल्य 110000 रुपये के खाद्य पदार्थ को विक्रेता की सहमति से नष्ट करा दिया गया। इसके अतिरिक्त मोहर सिंह कुशवाह व भरत सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मानसी गंगा, गोवर्धन से चार पेड़ा के नमूने लिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.