हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की यमुना में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने की घटना के बाद से ही पिछले सात दिनों से नावों का संचालन बंद है। इस बीच यमुना के घाटों पर नगर निगम द्वारा लगाए गए नियमावली के बोर्ड को लेकर नाविक पशोपेश में हैं। नाविकों ने कहा कि अभी तक घटना से व्यथित होने पर नावों का संचालन बंद रहा, लेकिन नई नियमावली को लेकर जब तक अधिकारियों से वार्ता नहीं हो जाती तब तक नावों का संचालन बंद रहेगा। दस अप्रैल की दोपहर को केसी घाट पर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी नाव के डूबने की घटना के बाद से ही नाविकों ने नाव का संचालन बंद कर दिया। घटना के सात दिन बीत जाने के बाद यमुना में नाव नहीं चलाई जा रही हैं। इससे यमुना के घाटों पर पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु नौकायन किए बगैर ही वापस लौट रहे हैं। नाविक बलवीर निषाद, मुकेश निषाद ने बताया कि घटना होने पर दुख के कारण नाविकों ने नाव चलाना बंद रखा। इस बीच घाटों पर लगे बोर्ड और बने नियमों में कई नियम से नाविकों के लिए उचित नहीं है। नाव संचालन को लेकर अधिकारियों से वार्ता करने के बाद ही नाव का संचालन किया जाएगा। नियमावली में जो बिंदू स्पष्ट नहीं और उचित नहीं है, उन पर चर्चा के बाद ही नाविकों द्वारा आगे का कदम उठाया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
