• Fri. Apr 17th, 2026

लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे मिलावट खोर, पहिचान कैसे करे

ByVijay Singhal

Apr 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। दूध, मावा, पनीर, घी रिफाइंड, तेल मसालों समेत विभिन्न खाद्य वस्तुओं में मिलावट का खेल चल रहा है। खासतौर पर दूध व मावे के बाद पनीर भी बड़ी मात्रा में बिकता है। जिम ज्वाइन करने वाले युवाओं से लेकर हर वर्ग प्रोटीन के लिए पनीर का इस्तेमाल करते है। वहीं शादी, जन्मदिवस, शादी की वर्षगांठ से लेकर अनेक कार्यक्रमों में पनीर के बिना सबकुछ फीका रहता है। शहर में बड़ी संख्या में डेयरियों पर पनीर का उत्पादन एवं बिक्री की जा रही है, लेकिन शुद्ध पनीर की आड़ में बिक रहा नकली पनीर सेहत के लिए हानिकारक है।
पनीर की ऐसे करें पहचान
पनीर को पानी में उबालें और ठंडा होने पर आयोडीन टिंचर की कुछ बूंद डालें। यदि पनीर नीले रंग का होता है तो समझो की इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मिलावटी घी व मावा की पहचान भी आयोडीन टिंचर से ही हो जाएगी। टिंचर से अगर घी नीले व मावे काले रंग का हो जाए तो मिलावटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.