हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी पनीर खपाने वाले पांच विक्रेताओं पर कार्रवाई की है। जांच में नमूने फेल होने के बाद विभाग ने सभी के लाइसेंस रद्द कर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर खोया व दूध के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बलदेव के नगला बुर्ज में मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। वहां से भंडारित खोआ और मिश्रित दूध के एक-एक नमूने संग्रहित किए। वृंदावन में पंडितजी भोजनालय से तैयार सब्जी का एक नमूना लिया गया है। तीनों खाद्य नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। इधर, मांट के बाजना क्षेत्र में 16 अक्तूबर 2025 को प्रवर्तन कार्रवाई हुई थी। इस दौरान पनीर विक्रेताओं के यहां से पनीर, मिश्रित दूध और अपमिश्रित खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए थे। जांच रिपोर्ट में नमूने फेल हो गए। पांचों पनीर विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई है। इसमें मैसर्स गगन गणेश मिल्क प्रोडक्ट्स, विनोद डेयरी, विष्णु डेयरी, राकेश डेयरी और भावना मिल्क प्रोडक्ट शामिल हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
