हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने समाज को संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में 100 सीटों पर वैश्य बंधुओं को चुनाव लड़ाना है। समाज को राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हम सभी वर्गों को एक मंच पर इकट्ठा करने का संकल्प व्यक्त किया गया। अग्रवाल मसानी लिंक रोड स्थित अग्रवाटिका में संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में समाज की राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने, संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर ने कहा कि जनपद में संगठन का गठन कर मई या जून में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महासचिव संजीव वार्ष्णेय ने बताया कि 9 एवं 10 मई को एटा में युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक संगठन को पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। बैठक में अनिल अग्रवाल, अमित खंडेलवाल, सचिन गुप्ता और श्रीनिवास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
