• Tue. Apr 14th, 2026

मथुरा के सोंख में हाईटेंशन लाइन से दो किसानों की पराली जलकर हुई राख

ByVijay Singhal

Apr 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में दो खेतों में रखी गेंहू की पराली में हाईटेंशन लाइन के कारण आग लग गई। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू किया। उधर पीड़ितों ने घटना के संबंध में लेखपाल को सूचना दी है। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव तसिया निवासी किसान नाहर सिंह और बदन सिंह के खेतों में गेंहू की पराली कटी रखी हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पराली में आग लग गई। आग लगने से आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और महिलाओं में भगदड़ मच गई। इसके बाद आसपास के किसानों ने ट्यूबवेल चालू किए और आग पर काबू पाया। आग लगने से किसान नाहर सिंह और बदन सिंह की एक-एक बीघा खेत की पराली जल गई। दोनों किसानों का कहना है कि करीब 10-10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल ओमवीर सिंह चाहर ने बताया कि किसानों की पराली के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन क भेजी जाएगी। मुआवजा दिलाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.