• Wed. Apr 8th, 2026

छाता में क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द सुधारने उतरेगी तकनीकी टीम

ByVijay Singhal

Apr 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को लेकर जल निगम की तकनीकी टीम ने छाता क्षेत्र के कोसी-शेरगढ़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही मार्ग को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। हाल ही में संपन्न हुई जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने जल जीवन मिशन के कार्यों के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। शिकायत की थी कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन मरम्मत नहीं की गई। इससे कोसी-शेरगढ़ मार्ग समेत कई रास्तों पर राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। मुद्दे का संज्ञान लेते हुए आज जल निगम की टीम कोसी-शेरगढ़ मार्ग पर पहुंची। निरीक्षण में पाया कि कई जगहों पर सड़क की स्थिति खराब है। निरीक्षण में जल निगम के जेई अनस और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे। जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाना अच्छी बात है, लेकिन विभाग की जिम्मेदारी है कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को पूर्व की स्थिति में लाया जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.