• Sat. Apr 4th, 2026

लव जिहाद को रोकने के लिए बेटियों को सजग करना होगा

ByVijay Singhal

Apr 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में  कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि सनातनी बेटियों को षड्यंत्र रचकर लव जिहाद में फंसाकर उनका धर्मांतरण कर हत्या और बर्बरता जैसी घटनाएं हो रही हैं। इन्हें रोकने के लिए हमें बचपन से ही अपनी बेटियों को धर्म विरोधियों की मानसिकता के बारे में सजग करना होगा। यह बात उन्होंने धर्म रक्षा संघ द्वारा रुक्मणि विहार स्थित देवानंद परमहंस आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव पर कही। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमानजी के रुद्राभिषेक से हुआ। सुंदरकांड का पाठ नेत्रहीन बच्चों द्वारा किया गया। शाम को संत सम्मेलन नया उदासीन अखाड़े के आचार्य मुखियाजी महाराज की अध्यक्षता में किया गया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि सनातनियों को अपनी पीढ़ी को संस्कारित करने की अति आवश्यकता है। कार्यकारी अध्यक्ष मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि विरोधियों द्वारा अनेक प्रकार के जिहाद चलाए जा रहे हैं। हमें उनसे मुकाबला करने के लिए अपने धर्म योद्धा तैयार करने होंगे। महंत देवानंद परमहंस ने कहा कि दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत में भी मंदिरों में स्त्री और पुरुषों के लिए सनातनी ड्रेस पहनना आवश्यक होना चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.