• Sat. Apr 4th, 2026

गेस्टहाउस संचालक ने श्रद्धालुओं को लाठी-डंडों से पीटा, एम्स की एसोसिएट प्रोफेसर का हाथ टूटा

ByVijay Singhal

Apr 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पश्चिम बंगाल से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को गेस्टहाउस में अव्यवस्थाओं को ठीक करने की कहना भारी पड़ गया। गेस्टहाउस संचालक और उसके साथियों ने श्रद्धालुओं से गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। विवाद में 19 श्रद्धालुओं की टोली के साथ आईं भुवनेश्वर एम्स में एसोसिएट प्रोफेसर का हाथ टूट गया। श्रद्धालु ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खड़गपुर सोनाभूमि झोली निवासी अरिजित सरकार एवं भुवनेश्वर के कमलेश्वर जग्गी ने पुलिस को बताया कि चार बच्चों सहित 19 लोगों का दल बृहस्पतिवार रात वृंदावन दर्शन करने के लिए आया। ई रिक्शा चालक उन्हें चैतन्य विहार पंचकूल रोड स्थित एक गेस्टहाउस में ले गया। जहां तीन बड़े कमरे लिए थे। गेस्टहाउस संचालक को 3300 रुपये भी दिए। बिना एसी के कमरों में पानी भी नहीं था। दरवाजे टूटे थे। खटमल और गंदगी थी। श्रद्धालुओं ने कहा कि कमरों में अव्यवस्था के संबंध में होटल संचालक से कहा।
संचालक ने किसी तरह का सुधार नहीं कराया तेा उससे पैसे लौटाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गेस्टहाउस संचालक और उसके आधा दर्जन साथियों ने श्रद्धालुओं को लाठी डंडाें से पीट दिया। चार श्रद्धालु श्याम देवी, अजीत सरकार, महेश देव को घायल कर दिया। श्याम देवी भुवनेश्वर एम्स में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। जिनका हाथ तोड़ दिया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि क्षेत्रीय पुलिस से शिकायत की तो उसने उन्हीं पर समझौता के लिए दबाव बनाया। सुबह पुलिस ने श्रद्धालुओं की तहरीर पर घटना की जांच शुरु का दी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट के मामले में जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.