• Tue. Mar 17th, 2026

होटल का कर्मचारी लापता, स्कूटी यमुना के पुल पर मिली

ByVijay Singhal

Mar 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के एक होटल में कर्मचारी युवक अपनी स्कूटी यमुना नदी के पुल पर पानीगांव में छोड़कर लापता हो गया। वह सादाबाद का रहने वाला है। उसके नदी में कूदने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सादाबाद, हाथरस निवासी विमल (30) मथुरा के एक होटल में कर्मचारी हैं। वह गोविंद नगर में किराए पर रह रहे थे। विमल के साथ रहने वाले उनके साथी विजय ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात विमल किसी से फोन पर बातचीत कर रहा था। इसके बाद वह स्कूटी लेकर बाहर निकल गया और देर रात तक नहीं लौटा। सोमवार सुबह नवीन पानीगांव पुल पर उसकी स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और नदी में युवक की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं युवक के परिजन भी वृंदावन पहुंच गए हैं। सीओ सदर पीपी सिंह ने बताया कि स्कूटी बरामद कर ली गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। यमुना में भी तलाश कराई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed

विदेशी भक्त जानते हैं यमुना की अहमियत, घाटों पर इसलिए कर रहे सफाई नेशनल प्रेस टाइम्सः ब्यूरो मथुरा। यमुना और घाटों पर व्याप्त गंदगी देख वृंदावनवास कर रहे विदेशी कृष्ण भक्त आहत हैं। उन्होंने घाटों को स्वच्छ रखने और लोगों को यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए जागरूक करने का प्रण लिया है। इसके लिए हरिनाम संकीर्तन के साथ सफाई अभियान शुरू किया गया है। परिक्रमा मार्ग स्थित यमुना कुंज में रह रहे जर्मनी के कृष्ण भक्त भक्ति आलोक परमाद्विवेती ने यमुना किनारे गंदगी और प्रदूषण को दूर करने के लिए स्वच्छता अभियान की शुरूआत कराई। अभियान में स्विट्जरलैंड, कोलंबिया, चिली, बेल्जियम, इक्वाडोर निवासी माधव कृष्ण, सुदेवी, भक्ति देवी दासी, देव, माखनचोर, निहा सहित 12 भक्तों को जोड़ा है। यह लोग प्रतिदिन हरे कृष्ण महामंत्र के साथ यमुना किनारे सुबह सफाई अभियान चला रहे हैं। आलोक ने बताया कि वह न सिर्फ घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा फेंकी गई प्लास्टिक एवं कचरे को उठाकर एकत्रित कर रहे हैं वहीं श्रद्धालुओं को यमुना को प्रदूषित न करने की अपील भी कर रहे हैं। यमुना स्वच्छता अभियान की संयोजक अक्वाडोर निवासी भक्ति दासी ने कहा कि यमुना की दशा देख मन विचलित हो जाता है। जिस यमुना को भक्तजन मां पुकारते हैं, उसी में दूषित जल जा रहा है। घाटों पर कब्जे हो रहे हैं। यमुना किनारे कचरा फेंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही विदेशी कृष्ण भक्तों का दल नगर आयुक्त से मिलकर सहयोग की अपील करेगा।