हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और अनियमित आपूर्ति के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने होली गेट चौराहे पर अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौराहे के बीच चूल्हा जलाकर चाय बनाई और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से कालाबाजारी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगभग 60 रुपये और 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर में करीब 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता परेशान है। धनगर ने आगे कहा कि पहले गैस बुकिंग 15 दिन में हो जाती थी, लेकिन अब इसमें 25 से 30 दिन लग रहे हैं। इस कारण लोगों को मजबूरन 1200 से 1500 रुपये तक में सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार केवल दावे और घोषणाएं कर रही है, जबकि जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
