• Sun. Nov 29th, 2026

कार में पेट्रोल भरवाया, बिना पेमेंट दिए भागा ड्राइवर; सीसीटीवी से पहचान करने के प्रयास में जुटी पुलिस

Byvijay.singhal1233

Mar 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता थाना के अंतर्गत अकबरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह एक कार सवार युवक पंप कर्मचारी को चूना लगाकर बिना पैसे दिए रफूचक्कर हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। अकबरपुर स्थित द्विवेदी पेट्रोल पंप पर एक कार आकर रुकी, जिसमें चालक ने 5400 रुपये का तेल डलवाया। जैसे ही सेल्समैन ने भुगतान के लिए हाथ बढ़ाया, शातिर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही केडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि गाड़ी के नंबर और आरोपी की पहचान की जा सके।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.