हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में होली महोत्सव के दौरान एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। सुबह 5:30 बजे भगवान भोलेनाथ का स्वरूप धारण किए एक युवक मंदिर परिसर में पहुंचा, जिसने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। युवक ने जटाजूट, भस्म और रुद्र रूप धारण किया हुआ था, उसके हाथों में डमरू और त्रिशूल था। जैसे ही वह भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के लिए आगे बढ़ा, मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “राधे-राधे” के जयघोष से गूंज उठा। कई श्रद्धालुओं ने दंडवत प्रणाम कर उसका अभिवादन किया और इस क्षण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।भोले बाबा के स्वरूप में आए युवक ने बताया कि वह प्रतीकात्मक रूप से कैलाश से ब्रजधाम में होली खेलने आया है। उसने कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आत्मा को भक्ति के रंग में रंगने का एक अवसर है। युवक के अनुसार, यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा उसे विशेष शांति और आनंद प्रदान करती है। मंदिर के गोस्वामियों ने भी युवक को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। उपस्थित भक्तों ने इस घटना को शिव और कृष्ण भक्ति के एक विशेष मिलन के रूप में देखा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
