• Fri. Feb 13th, 2026

कोसीकलां के गाँव बुखरारी गए दो दिन पूर्व युवक का शव हरियाणा, हसनपुर थाना क्षेत्र में गंदे नाले के पास मिला

ByVijay Singhal

Jan 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में दो दिन पूर्व घर के काम से बुखरारी गए युवक का शव पलवल जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव भिडूकी-ऐंच के बीच गंदे नाले के पास समीप मिला। मृत युवक की शिनाख्त बरसाना थाने के गांव चिकसौली निवासी 35 वर्षीय युवक राधेश्याम के रूप में हुई। राधेश्याम की मौत सिर व चेहरे पर चोट के कारण हुई है। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज पुलिस ने दर्ज कर लिया है। जिला पलवल (हरियाणा) के हसनपुर थाना प्रभारी द मेंलवीर सिंह ने बताया कि गांव चिकसौली थाना बरसाना जिला मथुरा निवासी गोवर्धन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके दो बेटे हैं। उसका छोटा बेटा राधेश्याम रिश्ते कराने का काम करता है। राधेश्याम 22 जनवरी को बाइक पर सवार होकर किसी काम से अपने घर से गया था। 23 जनवरी को जब उसके पिता ने उससे फोन किया तो उसने बताया कि वह किसी काम से गांव बुखरारी आया हुआ है। पीड़ित ने बताया कि फोन के माध्यम से पुलिस ने सूचना दी कि उसके बेटे का शव गांव भिडूकी स्थित नाले में मिला है। सूचना मिलते ही पीड़ित पलवल के अस्पताल पहुंचा। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। इंस्पेक्टर दलवीर सिंह का कहना है कि हत्या किन कारणों से और किसने की है, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.