• Fri. Nov 27th, 2026

एक करोड़ रुपये के आभूषण बेचने के बहाने कारोबारी के साथ धोखाधड़ी

Byvijay.singhal1233

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंदनगर क्षेत्र के सराफा कारोबारी के कर्मचारी ने बेचने के बहाने करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण की धोखाधड़ी कर दी। वह 30 जनवरी को लखनऊ व कानपुर में आभूषण बेचने के लिए यहां से रवाना हुआ था। लखनऊ में आभूषण चोरी होने का बहाना बनाकर वहां से लौट आया। पीड़ित कारोबारी ने कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गोविंद नगर के सेक्टर ए निवासी माधव अग्रवाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनकी बृजवासी एंड संस के नाम से स्वर्ण आभूषणों के निर्माण और बिक्री की फर्म है। उनका कर्मचारी लाल दरवाजा निवासी गौरव अग्रवाल अक्सर बाहर के जनपदों में उनके यहां से आभूषण बेचने जाता था। 30 जनवरी की सुबह गौरव 646 ग्राम सोने के आभूषण (करीब एक करोड़ कीमत) बेचने के लिए लखनऊ व कानपुर रवाना हुआ था। उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे गौरव ने उन्हें फोन कर बताया कि लखनऊ पहुंचते ही बैग से आभूषण गायब हो गए हैं। आरोप है कि अगले दिन गौरव अपने मामा अमित सिंघल के साथ उनके घर पहुंचा। कहा कि सारे आभूषण चोरी हो गए। कारोबारी के बार-बार कहने पर पर भी गौरव ने न रकम दी और न ही आभूषण लौटाए। परेशान होकर पीड़ित ने गौरव व उसके मामा अमित सिंघल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.