• Wed. Feb 11th, 2026

स्वयं सहायता समूह की सरस शॉप का शुभारंभ

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सरस शॉप का शुभारंभ किया गया है। राजीव भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने शॉप का फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां पांच स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इसमें मां संकटा स्वयं सहायता समूह नगला चंद्रभान फरह, मां मनसा स्वयं सहायता समूह नगला चंद्रभान फरह, बांके बिहारी स्वयं सहायता समूह नगला चंद्रभान फरह, वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह दौलतपुर फरह और खाटू श्याम स्वयं सहायता समूह नगला चंद्रभान फरह द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इन उत्पादों में ठाकुरजी की पोशाक, सिंहासन, सरसों का तेल, बेसन, धनिया और मिर्च आदि उत्पाद को बिक्री के लिए रखा गया है। उत्पादों को ऑनलाइन बिक्री किए जाने के लिए भी कहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.