हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र के गांव हर्दपुर में एक साल पहले 16 बीघा जमीन के लिए युवती की हत्या और शव को गायब करने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। चचेरे भाई ने युवती के ननिहाल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दरअसल, थाना नौहझील क्षेत्र के गांव भैरई निवासी सरोज अपने पिता अमर सिंह और मां की मृत्यु के बाद राया के गांव हर्दपुर स्थित अपनी ननिहाल में रह रही थी। सरोज के चचेरे भाई मोहन सिंह ने थाना राया में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए ननिहाल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरोज के नाम पर 16 बीघा जमीन थी, जिसमें से 9 बीघा जमीन ननिहाल पक्ष के लोगों ने बेच दी और उसका पैसा भी सरोज को नहीं दिया। चचेरे भाई ने आरोप लगाया है करीब एक साल पहले सूरजपाल, नेक्सास, जगदीश, लव, कुश निवासी हर्दपुर और सत्यवीर निवासी भैरई थाना नौहझील ने साजिश के तहत सरोज की हत्या की और शव को गायब कर दिया है। अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंगलवार को थाना पुलिस ने गांव में जाकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए। सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
