• Sun. Nov 29th, 2026

राम प्राण प्रतिष्ठा के 2 साल पूरे: राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा

Byvijay.singhal1233

Jan 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को राम भक्तों ने एक शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा शहर के बीएसए कॉलेज से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरा शहर “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा। पार्षद प्रतिनिधि तिलक वीर चौधरी ने बताया कि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ राम भक्तों के लिए आस्था और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य राम भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के लिए प्रशासन और आयोजकों द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। पुलिस बल और स्वयंसेवकों की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। राम भक्तों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वे हर वर्ष इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ यह वर्षगांठ मनाते रहेंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.