• Mon. Feb 23rd, 2026

जनपद के जर्जर विद्यालयों में नहीं पढ़ेंगे बच्चे, 198 स्कूलों के भवन होंगे ध्वस्त

ByVijay Singhal

Aug 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जनपद में अब बच्चे जर्जर हो चुके स्कूल भवनों में नहीं पढ़ेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। बीएसए ने जिले के 198 जर्जर स्कूल भवनों को जल्द ही ध्वस्त करने के आदेश सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दिए हैं। जिले में जर्जर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने के लिए बच्चे मजबूर थे। इसको लेकर अमर उजाला की ओर से चलाए गए अभियान का असर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया तो फिर प्रशासनिक अमला भी अलर्ट हो गया। इस संबंध में बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किया है कि जल्द ही सभी जर्जर स्कूल भवनों का ध्वस्तीकरण किया जाए। इस आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अपने स्तर से कार्रवाई भी शुरू कर दी है। यहां बताते चलें कि जिले में कुल 198 परिषदीय स्कूलों के भवन जर्जर हैं, जिनको नीलाम करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। बीएसए के नए आदेश के बाद जिले के जर्जर स्कूलों के ध्वस्तीकरण का रास्ता साफ हो गया है। रवींद्र सिंह, बीएसए ने कहा, मुख्यमंत्री ने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं, जिसके बाद जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर लीं जाएंगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.