हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित सौभरि वन पार्क के लिए किसानों की जमीन के अधिग्रहण को किसान नेता ने गलत बताया है। उन्होंने शनिवार को किसानों से मुलाकात कर पुलिस द्वारा किसानों और महिलाओं पर हुए बल प्रयोग और खड़ी फसलों को जोते जाने के विरोध किया। वहीं अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने कालीदह पार्क पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिया है।
किसान नेता कुंवर सिंह निषाद ने शनिवार को कालीदह स्थित निषाद पार्क पहुंचकर घायल किसानों का हालचाल लिया और सत्याग्रह का एलान किया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए किसान नेता ने कहा कि वृंदावन के किसानों पर लाठीचार्ज करके प्रदेश सरकार ने यह साबित कर दिया है कि यह सरकार किसान और गरीब जनता की विरोधी है। खादर में जिस प्रकार से लाठी के दम पर किसानों से जमीन खाली कराई गई, महिलाओं से मारपीट कर गिरफ्तार किया गया, इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि किसानों के हक व अधिकार के लिए वह जेल जाने को तैयार हैं, सरकार को तत्काल किसानों के ऊपर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस लेने होंगे और लाठी, बुलडोजर के दम पर अधिग्रहण की गई किसानों की जमीन वापस करनी होगी। वरना ये आंदोलन राज्य व्यापी आंदोलन बनेगा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आक्रोश प्रकट करते हुए सयुक्त रूप से एलान किया है कि कालीदह निषाद पार्क पर सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। सत्याग्रह में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर सोहन सिंह सिसोदिया, कन्हैया सैनी, धर्मपाल सैनी, राहुल सैनी, रामजीलाल, देवकी नंदन, अमर सिंह मेंबर, बिरजो भैया निषाद, केशव ठेकेदार, अमर टेंट वाले, राकेश, दामोदर स्वामी, प्रमोद, धर्मेंद्र, यादराम, जगपाल, अर्जुन निषाद, कन्हैया सैनी, परम सिंह, गोविंद, नवाब सिंह निषाद, राजू, संजय निषाद भी मौजूद थे।7455095736
