• Tue. Feb 24th, 2026

दूसरे विद्यालय में पढ़ रहे प्राथमिक विद्यालय इरौली-गूजर के विद्यार्थी

ByVijay Singhal

Aug 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टैंटीगांव में विकास खंड मांट के प्राथमिक विद्यालय इरौली-गूजर में बने कमरे की छत गिरने और दूसरा कमरा व बरामदा जीर्णशीर्ण हालत में होने पर बच्चों को नजदीकी विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों को जानकारी दे दी है। विद्यालय का भवन 1996 में बना था। यहां दो कमरे व एक बरामदा तथा आफिस बनाया गया था। इस सत्र में बारिश शुरू होने के बाद विद्यालय के एक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। एक जुलाई से जब विद्यालय खुले तो छात्र एवं छात्राओं को एक कमरे व बरामदे में पढ़ाया गया। बाद में दूसरे कमरे व बरामदे में लगे गर्डर भी जर्जर होने पर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने सूचना एबीएस को दी। एबीएसए के निर्देश पर यहां पढ़ने वाले 92 छात्र एवं छात्राओं को पूर्व माध्यमिक विद्यालय इरौली गूजर में शिफ्ट कर दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.