• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में 217 किमी लंबा होगा ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग

ByVijay Singhal

Jan 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

(एनएचएआई) की तय एजेंसी की ओर से तैयार किया जा रहा ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग 217 किलोमीटर लंबा होगा। इसकी चौड़ाई 30 मीटर निर्धारित की गई है, जिसमें छह मीटर कच्चा मार्ग भी बनाया जाएगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सभागार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ब्रज 84 कोस परिक्रमा पर काम कर रही एजेंसी ने विकास की योजना प्रस्तुत की। इसमें स्टरलिंग इंडोटेक कांसोटेंट प्रा.लि. के प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह परिहार, राजेंद्र करोंगा, निखिल कुमार, जितेंद्र कुमार, अभिषेक, एमएस पार्क प्रा.लि. के प्रतिनिधि नीलांश ने प्रपोजल एलाईमेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से ब्रज 84 कोस परिक्रमा की योजना प्रस्तुत की। इसमें अवगत कराया कि पूर्व में ब्रज 84 कोस परिक्रमा की लंबाई 256.5 किलोमीटर थी। जमीन की उपलब्धता के अनुरूप तैयार किए गए प्लान में अब इसकी लंबाई 217 किलोमीटर हो गई है। परिक्रमा मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर होगी। हालांकि इसमें आवश्यकता के अनुरूप संशोधन भी किया जा सकेगा। परिक्रमा मार्ग के साथ प्रभु श्रीकृष्ण के काल के पौधे लगाए जाएंगे। यह ब्रज के मूल स्वरूप को प्रदर्शित करने वाले होंगे। परिक्रमा मार्ग कच्चा और पक्का दोनों प्रकार का होगा। इस दौरान बेसवा और सोनई पर पर भी विचार किया गया। इन्हें शामिल करने से 65 किलोमीटर का मार्ग और बढ़ जाएगा। इस दौरान एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक राजेश चौधरी, विधायक मेघश्याम सिंह और उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सिटी एमपी सिंह, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा सहित विभिन्न मंदिरों के महंत आदि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने परिक्रमा को लेकर कुछ अपने सुझाव भी दिए। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों से सुझावों को शामिल करते हुए जल्द डीपीआर पर काम शुरू करने के निर्देश दिए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.