हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली सीएम अभ्युदय कोचिंग अब प्राइवेट संस्थानों की तर्ज पर व्यवस्थाएं बढ़ा रही है। अभ्युदय कोचिंग युवाओं के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू करने जा रही है। इससे कोचिंग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को उनकी तैयारी का स्तर भी पता चलेगा। शहर के बीएसए कॉलेज में संचालित अभ्युदय कोचिंग में इन दिनों 171 से ज्यादा युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यूपीएससी, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस परीक्षाओं के लिए अलग-अलग बैच चल रहे हैं। अब इन अलग-अलग बैच के लिए मॉक टेस्ट भी प्रतिमाह होंगे। अभी तक इनमें मॉक टेस्ट नहीं होते थे। अब सप्ताह में एक बार मॉक टेस्ट लिया जाएगा। इससे प्रतियोगी परीक्षाएं देना आसान होगा। इसके अलावा कोचिंग में साक्षात्कार के लिए भी इस तरह के मॉक टेस्ट तैयार किए जाएंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा की तैयारी करा रहे शिक्षकों को इस काम में लगाया गया है। परीक्षा के अनुसार ही सवालों के सेट तैयार कराए जा रहे हैं। वहीं साक्षात्कार के लिए भी अलग पैनल बनाया जा रहा है। अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोऑर्डिनेटर आभा सिंह ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट की शुरुआत की जा रही है। इससे युवाओं को परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
