हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में दिल्ली गेट पर तीन मोहल्ला नाडूबांस मीट गली में सड़क पर दरवाजा लगाकर कब्जा करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनो पक्षों में लाठी-डंडों के साथ पथराव हुआ और कांच की बोतलें फिंकीं। चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बलवा का मामला दर्ज कर 8 लोगों को हिरासत में ले लिया। मीट गली निवासी महफूज ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला जाहिद अपने नौहरे के बराबर गली में घर के समीप दरवाजा लगा रहा था। जब उन्होंने कब्जे का विरोध करना शुरू किया तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव होने लगा। कांच की बोतलें फेंकी गईं। पूरी सड़क पर ईंट-पत्थर और बोतल दिखाई देने लगीं। झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पथराव में कई पशु भी घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख पथराव कर रहे लोग भाग गए। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के 8 लोगों को हिरासत में लिया है। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
