• Sat. Nov 14th, 2026

दुकान की छत काटकर हजारों का माल चोरी, आधी रात को चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

Byvijay.singhal1233

Aug 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कस्बा फरह में चोरों के हौसले बुलन्द हैं। पुलिस का उनको जरा भी खौफ नहीं है। चोरों ने एक परचून की दुकान की छत काटकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। कस्बा फरह में भूदेव की नगर पंचायत कार्यालय के सामने परचून की दुकान है। रविवार रात चोरों ने उनकी दुकान की छत काटकर हजारों रुपये के सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी भूदेव ने बताया कि चोर छत काटकर बीडी, सिगरेट, पानमसाला, देशी घी, मेवा आदि के कार्टून चोरी कर ले गये। सामान के कुछ खाली कार्टून उनको दुकान की छत पर भी मिले हैं। गौरतलब है कि दुकान ठीक सामने नगर पंचायत फरह का ऑफिस है। दुकान के सामने ही हाईमास्क लाइट भी लगी हुई है जिसके कारण रात में भी दिन जैसी रोशनी रहती है। मगर चोरों की यह कारगुजारी पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.