हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार गया है। यमुना से सटे क्षेत्रों के लोगों की धड़कनें बढ़ना शुरू हो गई हैं। नौहझील क्षेत्र में करीब 10 दिन से बाढ़ जैसे हालात हैं। यमुना का पानी गांव तक पहुंच गया है। किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें डूब गई हैं। इससे पशुओं के लिए चारे का भी इंतजाम नहीं हो पा रहा है। नौहझील-शेरगढ़ मार्ग भी कई दिनों से अवरुद्ध है। करीब दो-दो फीट पानी सड़क पर बह रहा है। पानी के तेज बहाव में भी राहगीर निकलने को मजबूर हैं। यही हाल यमुना से सटे जयसिंहपुरा, वृंदावन में यमुना खादर समेत अन्य क्षेत्रों का है। जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने यमुना से सटी कॉलोनियों में रहने वालों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में डाक्टरों की टीमों द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। टीम ने गांव अड्डा मीणा, फिरोजपुर, अड्डा जाटव, मांगलखोर, अड्डा मल्हान में शिविर लगाए। इसमें बुखार, खांसी, जुकाम, खुजली, मलेरिया आदि रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। सीएचसी प्रभारी डाॅ. हेमराज सिंह ने बताया प्रधानों के सहयोग से मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान की गईं। शिविरों में डाॅ. रणविजय, रामबाबू, उमेश गुप्ता, प्रकाश, कृष्णबिहारी, रविंद्र, शिवकुमार, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
