हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सत्र परीक्षा 25 अगस्त से शुरू होगी। परीक्षा में पाठ्यक्रम का विभाजन करने के बाद प्रश्नों को ब्लैक बोर्ड पर लिखा जाएगा। सत्र परीक्षा में प्रश्नपत्र नहीं छपवाए गए हैं। स्कूल के शिक्षकों ने प्रश्नपत्र तैयार कर लिए हैं। जिले के 1536 परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षा जो 18 अगस्त से शुरू होनी थी अब वह 25 अगस्त से होगी। इन विद्यालयों में लगभग एक लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 25 अगस्त को प्रथम पाली में सुबह साढ़े आठ से साढ़े 10 बजे तक कक्षा एक से पांच तक के सभी विषयों में मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा छह से आठ तक बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प, खेल, शारीरिक शिक्षा व स्काउट गाइड की परीक्षा होगी। 26 अगस्त को पहली पाली में हिंदी और विज्ञान तथा दूसरी पाली में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा होगी। परीक्षा का समापन 30 अगस्त को होगा। परीक्षा को लेकर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रम का विभाजन कर सत्र परीक्षा में प्रश्नों को तैयार किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
