• Tue. Feb 24th, 2026

मथुरा में किसी के घर कृष्ण तो किसी के यहां राधा ने लिया जन्म

ByVijay Singhal

Aug 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में नंद के घर आनंद भयौ, जय कन्हैया लाल की, किसी के घर कन्हैया, तो किसी के यहां राधा का जन्म हुआ। जन्माष्टमी के शुभ दिन पर नवजातों को जन्म देने वाली महिलाएं खुद को और अपने बच्चों को सौभाग्यशाली मान रही हैं। कई महिलाओं की इच्छा थी कि इस खास दिन ही उनके घर में संतान जन्म ले। 16 अगस्त को शिशुओं की किलकारी गूंजी और कृष्णमय माहौल में परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशियां छा गईं। यहां महिला जिला अस्पताल में शनिवार सुबह 6 बजे से रात 11.59 तक 12 महिलाओं की डिलीवरी हुई। इनमें 6 महिलाओं ने बालक और 6 ने कन्याओं को जन्म दिया। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी जच्चा-बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। वहीं प्रसूताओं का कहना था कि सबसे ज्यादा इस बात की खुशी है कि जन्माष्टमी के दिन उनके यहां कन्हैया अथवा राधा ने जन्म लिया है। हंसराज कॉलोनी निवासी सोनी ने बताया कि उनकी शादी को तीन साल हो गए हैं। आज खास दिन पर पुत्र को जन्म दिया है। उनके घर में भगवान कृष्ण पधारे हैं। वह कहती हैं कि वह इसका नाम कृष्ण ही रखेंगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन, छाई खुशी अस्पताल में मौजूद प्रसूताओं के परिजन ने बताया कि हम खुद को बहुत सौभाग्यशाली मान रहे हैं कि आज जन्माष्टमी के दिन हमारे घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है। युमना पार लक्ष्मीनगर निवासी प्रसूता महारानी ने कहा कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि अगर बेटा हुआ तो नाम कृष्ण रखा जाएगा और अगर बेटी हुई तो उसका नाम राधिका रखेंगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.