• Tue. Feb 24th, 2026

जन्माष्टमी पर यमुना में स्नान के दौरान पैर फिसलने सेबहराइच का श्रद्धालु डूबा

ByVijay Singhal

Aug 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के विश्राम घाट पर जन्माष्टमी के दिन एक दुखद घटना सामने आई। बहराइच से मथुरा दर्शन के लिए आए शिवम (16) यमुना में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गया।घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के विश्राम घाट पर हुई। शिवम अपने परिवार के अन्य दो बच्चों के साथ श्रद्धालुओं के बीच स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। यमुना में तेज बहाव और गहरे पानी के कारण वह कुछ ही पलों में दृष्टि से ओझल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। देर रात तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका। यमुना किनारे परिजन विलाप कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्राम घाट पर हर वर्ष जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालु स्नान करते हैं। लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते। पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.