• Tue. Feb 24th, 2026

जन्माष्टमी पर गोकुल में छाया नंदोत्सव का उल्लास

ByVijay Singhal

Aug 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोकुल में चारों ओर भगवान श्री कृष्ण की जन्म की धूम मची हुई है। भगवान बाल कृष्ण के जन्म के बाद बृज में चारों ओर नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की से आकाश गुंजायमान हो रहा है। गोकुल में नंदोत्सव को लेकर चारों ओर हर्षोल्लास छाया हुआ है। लाला के जन्म की खुशी मनाई जा रही है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। कंस के दर से राजा वासुदेव यमुना के रास्ते अपने मित्र नंद बाबा के महल गोकुल लेकर आए और वहां यशोदा मैया के पास लिटा दिया। वहां से योग माया से प्रकट हुई कन्या को अपने साथ ले गए, सुबह जब गोकुल के निवासी जागे तो पता चला कि यशोदा मैया के यहां लाल ने जन्म लिया है। इसके बाद सभी बृजवासी नंद बाबा को बधाई देने के लिए उनके महल पहुंचे। शहनाई व बैंडबाजे के साथ-साथ मधुर बधाइयों के गायन के साथ गोकुल में मच गयो हल्ला जसोदा ने जन्मों है लल्ला…आदि बधाइयां गाते हुए सभी श्रद्धालु भक्ति के रस में भाव विभोर नजर आए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.