हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के छटीकरा में एक मोबाइल दुकान पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन फुटेज देर रात वायरल होते ही इलाके में चर्चा का विषय बन गई।
पीड़ित गौरव अग्रवाल ने बताया कि उनका भाई दुकान पर बैठा था। तभी कुछ युवक ग्राहक बनकर मोबाइल देखने पहुंचे। बातचीत के दौरान मामूली कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। CCTV में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपियों ने अचानक दुकानदार पर हमला किया और फिर मौके से भाग निकले। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दुकानदार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
