• Tue. Feb 24th, 2026

मथुरा में होमगार्ड के बेटे ने की बाइक चोरी:आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Aug 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में राया पुलिस ने सोमवार को बरेली हाईवे फ्लाईओवर के नीचे से चोरी की अपाचे बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ग्राम बाढौन निवासी अजय (20 वर्ष) के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि अजय के पिता रामवीर सिंह गोविंद नगर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। आरोपी से बरामद बाइक (UP85 AL 9531) थाना राया में दर्ज मुकदमा संख्या 290/2025 से संबंधित है। होमगार्ड का बेटा निकला चोर पुलिस पूछताछ में अजय ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अन्य वारदातों में संलिप्तता की पड़ताल भी चल रही है। राहत की ली सांस बरामद बाइक को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मालिक को लौटाया जाएगा। हाल के दिनों में वाहन चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों को इस गिरफ्तारी से राहत मिली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.